{"_id":"6a43fab60f248db8710ad6a4","slug":"ram-mandir-donation-controversy-transactions-exceeding-known-financial-standing-found-in-bank-accounts-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा विवाद: बैंक खातों में मिले हैसियत से अधिक रकम के ट्रांजेक्शन, मकान-प्लॉट और हॉस्टल मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: बैंक खातों में मिले हैसियत से अधिक रकम के ट्रांजेक्शन, मकान-प्लॉट और हॉस्टल मिले
Tue, 30 Jun 2026 10:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:49 PM IST
सार
पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के बैंक खातों की रकम की पड़ताल की। जांच में पाया गया कि खातों में लाखों-करोड़ों के ट्रांजेक्शन किए गए जबकि आरोपियों की सैलरी इतनी नहीं थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले की जांच में हैसियत से कई गुना ट्रांजेक्शन आरोपियों के बैंक खातों में मिला है। साल भर में सभी आरोपियों के खातों की डिटेल में हैसियत से ज्यादा रकम के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। एसआईटी और पुलिस ने इसको सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया है। सभी के मकान, प्लॉट और हॉस्टल समेत कई संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। वहीं पुलिस अनिल और गोपाल को भी नोटिस जारी कर चुकी है। लेकिन दोनों से अभी तक पूछताछ नहीं की गई है।
विज्ञापन
प्रकरण में एसआईटी और पुलिस दोनों की जांच चल रही है। पुलिस ने भी बैंकों से आरोपियों के बैंक खातों का विवरण मांगा था। इसमें आरोपियों के कई परिवार वालों के खाते भी शामिल हैं। एक-एक आरोपी व उनके परिजनों के खातों में जितनी रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है, उसका उनकी सैलरी से मिलान नहीं हो सका। क्योंकि कमाई न के बराबर है और रकम इधर-उधर लाखों-करोड़ों की हुई। ये सबूत यह साबित करने के लिए काफी हैं कि आरोपियों ने जो रकम चढ़ावे की पार की, उसे इधर-उधर खपाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से होगी पूछताछ, वित्तीय निगरानी से जुड़े होंगे सवाल; छह जुलाई को होगी बैठक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जेल पहुंची पुलिस, आरोपी अविनाश शुक्ला से दो घंटे चली पूछताछ, मिले थे 20 लाख रुपये
टिन्नू के हॉस्टल के दस्तावेजों को भी जुटाया है। अब उसकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी रकम उसके पास कहां से आई। वहीं, एसआईटी के प्रमुख तीनों अधिकारी बुधवार या बृहस्पतिवार को दोबारा अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि एसआईटी से जुड़े अन्य कर्मचारी व अधिकारी अयोध्या में ही हैं।
जब्त की जाएंगी संपत्तियां
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच इस दिशा में चल रही है कि आरोपियों ने चोरी की कमाई से जो भी संपत्तियां बनाई हैं, उनको जब्त करने की कार्रवाई करनी है। यहां तक कि एसआईटी ने अनुकल्प द्वारा कराई गई कथा का भी ब्योरा जांच में शामिल किया है, जिसमें पांच लाख रुपये से अधिक का खर्च किया गया था। जबकि अनुकल्प की सैलरी सिर्फ 18 से 20 हजार रुपये ही थी।