{"_id":"69d8eb949ef8dea0b40e0271","slug":"rto-employees-left-work-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1684915-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काउंटरों से बाबू गायब, आरटीओ से बैरंग लैाट रहे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काउंटरों से बाबू गायब, आरटीओ से बैरंग लैाट रहे आवेदक
विज्ञापन
काउंटरों से बाबू गायब, आरटीओ से बैरंग लैाट रहे आवेदक
विज्ञापन
Trending Videos
स्कूली वाहनों को पोर्टल पर दर्ज करने में व्यस्त हैं आरटीओ के बाबू
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के ज्यादातर काउंटर इन दिनों बंद रहते हैं। बाबू स्कूली वाहनों को पोर्टल पर दर्ज करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इससे आवेदक आरसी प्रिंटिंग से लेकर वाहनों से जुड़े कामकाज के लिए आरटीओ से बैरंग लैाट रहे हैं।
स्कूली वाहनों से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने, उनकी निगरानी व फिटनेस आदि की मॅानिटरिंग के लिए उत्तर प्रदेश एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल(यूपीआईएसवीएमपी) बनाया गया है। इस पर स्कूली वाहनों का विवरण अपलोड किया जा रहा है। अधिकारियों के साथ-साथ ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के बाबुओं को भी इस ड्यूटी में लगाया गया है। इसके चलते सुबह से दोपहर करीब तीन बजे तक आरटीओ के अधिकतर काउंटर बंद रहते हैं। आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, फिटनेस आदि से जुड़े कार्यों के लिए आते हैं और बैरंग लैाट जाते हैं। जो काउंटर खुलते भी हैं, उन पर भारी भीड़ रहती है। इससे आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरटीओ में नैा काउंटर है। जहां वाहनों से जुड़े सभी प्रकार के कार्य होते हैं। लेकिन बाबुओं को स्कूलों में बिजी कर देने से आवेदकों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। दरअसल, राजधानी में 4400 स्कूल हैं, जिनमें 1780 स्कूली वाहन हैं। इनमें से 625 वाहनों का निरीक्षण अफसरों की ओर से किया जा चुका है। जबकि 587 स्कूलों की 1017 गाड़ियों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर दिया गया है। शेष 763 वाहनों को जल्द ही पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।