{"_id":"6a47a3b9785ff1f4a5099504","slug":"school-vehicle-drive-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1811277-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सात से पहले स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सात से पहले स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने के निर्देश
विज्ञापन
आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
15 जुलाई तक चलेगा चेकिंग अभियान
लखनऊ। स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर अग्निशमन व अन्य उपकरणों की मरम्मत कराने के लिए सात जुलाई तक का वक्त है। आरटीओ की ओर से स्कूल प्रशासन को फिटनेस आदि से संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूरे करने को कहा गया है। सात से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
लखनऊ के आरटीओ, प्रशासन अरुण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलेगा। इस दौरान फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुके वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई होगी। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत यह कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों को वैध फिटनेस व परमिट दुरुस्त कराना है। लखनऊ संभाग के लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर जिलों में यह अभियान चलेगा। आरटीओ ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनकी फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल नवीनीकरण करा लें। ऐसा न करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विद्यालयों व अभिभावकों से अपील
प्रधानाचार्यों और विद्यालय संचालकों से भी अपील की गई है। उन्हें छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है। विद्यालय ऐसे वाहनों का संचालन न होने दें जिनकी वैधता समाप्त हो चुकी है। वे वाहन स्वामियों को नवीनीकरण कराने का निर्देश दें। अभिभावकों से भी अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को केवल वैध दस्तावेज वाले स्कूली वाहनों से ही स्कूल भेजें।