सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scooty rally organized

Lucknow News: स्कूटी रैली से महिलाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
scooty rally organized
स्कूटी रैली से महिलाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन

Trending Videos
इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से किया गया आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से शनिवार को गोमतीनगर स्थित मरीन ड्राइव पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से स्कूटी रैली आयोजित की गई। यह रैली 1090 चैाराहे से शीरोज कैफे तक निकाली गई। इसमें महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहाकि सामूहिक प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकती है। इन व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की अध्यक्ष डॅा. मीनाक्षी सिंह ने कार्यक्रम की मेजबानी की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम लगातार कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर विभा सिंह ने किया। कार्यक्रम में रीता भार्गव, वर्षा विनय कुमार, आभा वर्मा, शिखा भार्गव, मधु भार्गव के साथ अभ्युदय की टीम सुनीता गोस्वामी, शिप्रा भदौरिया डॅा. मीनू कृपाल, सुबुही अल्वी ने सहभागिता निभाई। इनर व्हील क्लब ऑफ बाराबंकी की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

स्कूटी रैली से महिलाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

स्कूटी रैली से महिलाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

स्कूटी रैली से महिलाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

स्कूटी रैली से महिलाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed