{"_id":"581d7cae4f1c1bac31439109","slug":"shivpal-yadav-speaks-in-rajat-jayanti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छलका शिवपाल का दर्द: अखिलेश मुझे सीएम नहीं बनना, खून मांगोगे तो खून भी दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलका शिवपाल का दर्द: अखिलेश मुझे सीएम नहीं बनना, खून मांगोगे तो खून भी दूंगा
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Nov 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का दर्द आज रजत जयंती में फूट पड़ा। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, मुझे सीएम नहीं बनना कभी भी नहीं बनना। जितना त्याग मांगोगे करूंगा, खून मांगोगे खून भी दूंगा। शिवपाल ने कहा, मेरा कितना भी अपमान कर लेना कितनी बार भी बर्खास्त कर लेना पर मैं पीछे हटने वाला नहीं। उन्होंने अखिलेश की तारीफ की और कहा कि हमने चार साल में अखिलेश को पूरी मदद की है।
Trending Videos
2 of 5
शिवपाल ने मंच पर ही अपने विभाग की उपलब्धियां गिनवाईं, पीड्ब्ल्यूडी और मेरे विभागों में आपके विभागों से कम अच्छा काम नहीं हुआ है। सिंचाई में राजस्व संहिता 26 साल से लागू नहीं हो रही थी। अधिकारियों ने रोड़े लगाए थे, जो काम तीन महीने में होना था उसमें सालों लग रहे थे। दो साल में 40 तहसीलें बनाई। 50 सहकारी में 25 बांक्स बंद हो रही थीं मैंने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
जल संसाधन विभाग में पता कर लेना 3500 तालाब खुदवाए जहां लबालब पानी है। उन्होंने कहा, हमारे बीच में घुसपैठिए हैं पर उनसे सावधान रहने की ज़रूरत। चाहे जितना अपमान कर लेना मुझे बर्खास्त कर लेना पर नेता जी का अपमान हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा मैंने भी बहुत जोखिम लिए है और ख़तरा लिया है। ओम् प्रकाश नारद राय ने ख़तरा लिया।
4 of 5
एक दिन मैंने कहा था की कुछ लोगों को भाग्य से मिलता है कुछ को मेहनत से। कुछ लोगों ने ज़रा सी चापलूसी कर ली इन्होंने सरकार का पूरा मज़ा लिया और कुछ संघर्ष करते रह गए।चौटाला को पूरा हरियाणा ताऊजी कहते थे। आज संकट में है। और संघर्ष कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।