सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   srinagar flight restarted

Lucknow News: अमरनाथ यात्रा से पहले शुरू होगी लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
srinagar flight restarted
विज्ञापन

Trending Videos
अमौसी एयरपोर्ट का मामला
श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, उड़ान को लेकर हो रहा सर्वे तेज, जल्द होगा पूरा
गत वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद हो गई थी विमान सेवा

लखनऊ। लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान सेवा अमरनाथ यात्रा से पहले शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। एयरलाइन की ओर से कराया जा रहा सर्वे जल्द पूरा हो जाएगा। इससे अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं को खासी राहत हो जाएगी। गत वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद विमान सेवा को बंद कर दिया गया था। यह उड़ान सेवा सिर्फ 35 दिन ही चल पाई थी। सीधी उड़ान दोबारा शुरू होने पर यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी।
तीन जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए बुकिंग खोल दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण हो रहा है तथा अस्पतालों से श्रद्धालु मेडिकल बनवा रहे हैं। लखनऊ से बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु जाते हैं। चूंकि अभी ट्रेनों की बुकिंग खुली नहीं है। इसलिए यात्री विमानों में एडवांस टिकट बुक करवा रहे हैं। लखनऊ से दिल्ली के रास्ते श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानें मिल रही हैं। लेकिन जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान दोबारा शुरू कर दी जाएगी। दरअसल, गत वर्ष छह मई को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद लखनऊ-श्रीनगर सीधी विमान सेवा बंद कर दी गई थी। इससे लखनऊ से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की निर्भरता कनेक्टिंग उड़ानों पर बढ़ गई। लखनऊ से श्रीनगर जाने के लिए दिल्ली होकर जाना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को अधिक समय लग रहा है। गत वर्ष मार्च में यात्रियों की मांग पर इंडिगो की ओर से लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की गई थी। इस उड़ान के शुरू होने से मुसाफिरों को खासी राहत हो गई थी। यही वजह है कि शुरूआती बीस दिनों में विमान दोनों ओर से फुल रहा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद विमान को यात्री मिलने कम हो गए थे। एयरलाइन को आर्थिक नुकसान होने लगा और सेवा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए एयरलाइन की ओर से कराए जा रहे सर्वे को तेज कर दिया गया है, जो जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ती व किफायती थी श्रीनगर की सीधी उड़ान
लखनऊ से श्रीनगर के लिए इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6945 सुबह 5:20 रवाना होकर सुबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचती थी। वापसी में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6524 श्रीनगर से शाम 5:50 बजे प्रस्थान कर शाम 7:40 बजे लखनऊ पहुंच रही थी। विमान दो घंटे में यात्रा पूरी कर लेता था। इतना ही नहीं विमान का किराया छह से आठ हजार रुपये के आसपास रहता था, जबकि कनेक्टिंग विमान सेवाएं 12 से 15 हजार रुपये में मिल रही हैं।

180 से सिमटकर रह गए थे 35 यात्री
लखनऊ से श्रीनगर के बीच संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 180 यात्रियों के बैठने की सुविधा थी। विमान सेवा शुरू होने के बीस दिनों तक यात्री फुल रहे। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज हुई। यह घटकर 35 तक पहुंच गई थी, जिससे विमान का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में इंडिगो प्रशासन ने सेवा बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed