फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students at the National Rehabilitation University will learn to fabricate artificial limbs using modern technology.

Lucknow News: राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सीखेंगे आधुनिक तकनीक से कृत्रिम अंग बनाना

Fri, 24 Jul 2026 06:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Students at the National Rehabilitation University will learn to fabricate artificial limbs using modern technology.
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में जल्द ही करीब 1.77 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मशीनें और डिजिटल तकनीक स्थापित की जाएंगी। इससे छात्र आधुनिक तकनीक की मदद से कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण बनाना सीख सकेंगे। साथ ही हर महीने 30 से 40 दिव्यांगजनों को डिजिटल तकनीक से तैयार कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय और इंस्टालिम्ब इंडिया के बीच शुक्रवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। यह परियोजना संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के ग्लोबल साउथ के सहयोग से संचालित होगी। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने बताया कि समझौते के तहत विश्वविद्यालय को दो हाई-स्पीड थ्रीडी प्रिंटर, पांच थ्रीडी स्कैनर, दो लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और तकनीकी कर्मचारियों को थ्रीडी स्कैनिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजाइन, डिजिटल मॉडलिंग और थ्रीडी प्रिंटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed