{"_id":"696caf0d5973277424034963","slug":"sultanpur-two-teenage-girls-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-tractor-one-injured-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो किशोरियों की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो किशोरियों की मौत, एक जख्मी
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
सुल्तानपुर के गोसाईगंज में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई व एक जख्मी हो गई। हादसा गोसाईगंज के सलारपुर में हुआ।
वैदेहा गांव में किशोरियों की मौत के बाद पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
गोसाईगंज के सलारपुर के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से मोतीगंज जा रही वैदहा निवासी रिया तिवारी (16), उनकी छोटी बहन प्रियदर्शिनी उर्फ शुभी (14) व पड़ोस की अनवी तिवारी (13) सामने से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं।
Trending Videos
दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में अनवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियदर्शिनी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिया को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी रिया चला रही थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
