सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suna hai kya new responsibility from old post along with list related anxiety and old rumors surrounding boss

सुना है क्या: पुरानी जगह से नई जिम्मेदारी की कहानी, साथ ही 'लिस्ट की बेचैनी और साहब के पुराने चर्चे' के किस्से

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

suna hai kya new responsibility from old post along with list related anxiety and old rumors surrounding boss
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'पुरानी जगह से नई जिम्मेदारी' की कहानी। इसके अलावा 'बेचैनी लिस्ट की' और 'साहब के पुराने चर्चे नए हुए' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

Trending Videos

पुरानी जगह से नई जिम्मेदारी

एक नौकरशाह की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है लेकिन वह अपनी पुरानी जगह से ही इसका निर्वहन कर रहे हैं। दरअसल नौकरशाह को यकीन है कि उनकी जिम्मेदारी फिर बदली जाएगी। इसलिए वह पुरानी जगह से नहीं हिलने को ही ठीक मान रहे हैं। उनकी कई शिकायतें ऊपर तक पहुंची हैं। पता चला है कि इस सबके चलते यह नौकरशाह बेहद जरूरी फाइलें ही देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेचैनी लिस्ट की

ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों लिस्ट की बेचैनी उबाल मार रही है। नए के साथ दिग्गजों के नाम की चर्चा धुरंधर के किरदारों से कम वायरल नहीं है। उड़ती-उड़ती खबर है कि कुछ कद्दावर अफसरों को कद के हिसाब से नई पोस्टिंग मिल सकती है। वहीं, बरसों से हाशिये पर बैठे अफसर महा-कमजोर जिले की कमान संभालने के लिए भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसे ही चार साहब जिलों में पसीना बहाने के लिए पहले तल से लेकर पंचम तल तक की परिक्रमा कर रहे हैं।

साहब के पुराने चर्चे नए हुए

प्रदेश में कुछ दिन पहले ही पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए। एक अधिकारी को पूर्वांचल के एक जिले की कप्तानी दी गई। साहब ने कुर्सी संभाली और 72 घंटे के भीतर कोतवाल और दरोगा को शंट कर दिया। फिर क्या था, वहां के फित्ती वालों से लेकर गोल्डन स्टार वाले पुलिसकर्मी उनका इतिहास खंगालने में जुट गए। अवध के जिले में तैनाती के दौरान हेड कांस्टेबल वाला पंगा और उसके पीछे फाइव स्टार होटल में पार्टी न होने की वजह अचानक चर्चा में आ गई। अब सभी साहब की पुरानी चर्चाओं में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed