{"_id":"57bd917d4f1c1bf94ad4f0c4","slug":"talkatora-power-house-caught-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में लगी भयंकर आग, 10 करोड़ का नुकसान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में लगी भयंकर आग, 10 करोड़ का नुकसान, तस्वीरें
Thu, 25 Aug 2016 01:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तालकटोरा पावर हाउस स्थित ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप लापरवाही के चलते दहल उठा। हादसा एलपीजी सिलेंडर की पाइप में लीकेज से हुआ। कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि सिलेंडर में विस्फोट से पूरा वर्कशॉप आग का गोला बन गया।
2 of 10
ट्रांसफॉर्मर ऑयल व इंसुलेशन मैटेरियल के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारी जान बचाकर भागे, पर सुपरवाइजर समेत दो कर्मी चपेट में आकर झुलस गए। ऊंची-ऊंची लपटों से आधा किमी के दायरे में हड़कंप मच गया।
3 of 10
आग से ट्रांसफॉर्मर मरम्मत करने के तीन ठिकानों, उपकरण जल गए। 8-10 दमकल की गाड़ियों ने शाम सात बजे तक लपटों पर तो काबू पा लिया। आग से 10 करोड़ रुपये के उपकरण जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
लीकेज...और हो गया धमाका
बुधवार शाम करीब पौने चार बजे वर्कशॉप की तीन टिन शेड में से एक के नीचे एलपीजी एवं ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की मदद से जले ट्रांसफॉर्मर के ऊपरी हिस्से को काटकर मरम्मत करने का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। सुपरवाइजर बेचा के आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र लेकर आगे बढ़ते ही एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
इसलिए फैली आग...
ज्वलनशील पदार्थ आए चपेट में
सिलेंडर में ब्लास्ट होते ही टिन शेड आग का गोला बन गया। पेंट, ऑयल, वार्निश, कपड़ा, धागा एवं इंशुलेशन मैटेरियल पलक झपकते आग की चपेट में आ गए। तीनों शेड समेत पूरा वर्कशॉप धू-धू कर जलने लगा। ऊंची-ऊंची लपटों के चलते चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।