{"_id":"57bc9b954f1c1b7f59d4fb4e","slug":"specialities-of-supplementary-budget-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें, यूपी के अब तक के सबसे बड़े अनुपूरक बजट की दस खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, यूपी के अब तक के सबसे बड़े अनुपूरक बजट की दस खास बातें
Wed, 24 Aug 2016 02:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Aug 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी सरकार ने अपनी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट पेश किया है जो कि 25,347 करोड़ रुपये का है। जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर के अधूरे काम को पूरा करने, बिजली व किसानों पर खासा ध्यान दिया गया है।
2 of 10
इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रमुखता देते हुए करीब 5000 करोड़ रुपये सड़क, पुल व एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं के लिए दिया। इसमें से 3000 करोड़ सड़कों व पुलों के लिए तो लखनऊ से बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए एकमुश्त 1300 करोड़ रुपये हैं।
3 of 10
मुख्यमंत्री ने फरवरी से अप्रैल 2015 में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को केंद्र के बराबर राहत देने का एलान किया था। इसके तहत अब सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए 2000 करोड़ रुपये का एकमुश्त एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सरकार ने अक्तूबर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का एलान कर रखा है। इसके लिए केंद्र की उदय योजना में भी भागीदारी की गई है। उदय योजना के अंतर्गत सुधारात्मक कार्य जारी रहें इसके लिए शर्तों के मुताबिक खर्च के लिए 1498.28 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा 100 करोड़ पारेषण कार्यों के लिए, 100 करोड़ वितरण नेटवर्क के लिए, 38.88 करोड़ डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के गांवों के विद्युतीकरण और 54 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों के विद्युतीकरण के लिए दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 10
हर जूनियर स्कूल में रखे जाएंगे खेल प्रशिक्षक
रियो ओलंपिक में पदक के सूखे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट में खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए हर जूनियर हाईस्कूल में बीपीएड डिग्री धारी ‘फिजिकल एजुकेशन कम स्पोर्ट्स प्रशिक्षक’ की तैनाती का एलान किया है। प्रदेश में करीब 48 हजार जूनियर हाईस्कूल हैं। यानी, इस योजना से 48 हजार से ज्यादा नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।