फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tectro Reserve and Lucknow Falcons victorious.

Lucknow News: टेक्ट्रो रिजर्व और लखनऊ फॉल्कंस विजयी

Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tectro Reserve and Lucknow Falcons victorious.
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत रविवार को चौक स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व ने डीसीए क्लब को 3-0 से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस ने चौक स्पोर्टिंग क्लब को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

दिन के पहले मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व के अयान ने 14वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 28वें मिनट में तालिब ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ के 47वें मिनट में रविंद्र थापा ने गोल कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। तीन गोल से पिछड़ने के बाद डीसीए क्लब वापसी नहीं कर सकी और मुकाबला गंवा बैठी।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस क्लब ने चौक स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के चौथे मिनट में विहान ने गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद सुजल ने 39वें, गौरव ने 42वें, 43वें और 47 वें मिनट में लगातार तीन गोल कर स्कोरलाइन को 5-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और लखनऊ फॉल्कंस ने 5-0 से मुकाबला जीत लिया। लीग में सोमवार को पहला मुकाबला यूपी पुलिस और कैंट स्पोर्टिंग क्लब के बीच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला फॉल्कंस रिजर्व और न्यू बॉयज क्लब के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed