सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The changing weather made us feel like November

Lucknow News: मौसम के बदले मिजाज ने कराया नवंबर का अहसास

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The changing weather made us feel like November
बुधवार शाम शहर में बारिश का नजारा।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। मात्र 24 घंटे में मौसम के बदले मिजाज ने राजधानी में अप्रैल के महीने में नवंबर जैसा अहसास करा दिया। सुबह से शुरु हुई रिमझिम बारिश दिन में रुक-रुककर होती रही। हालांकि इस दौरान धूप भी निकली और बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इस बदलाव से अधिकतम तापमान पर पारा 7.5 डिग्री का गोता लगाते हुए 34.5 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार रात की बारिश 5.3 मिमी दर्ज की गई जबकि बुधवार को शाम तक तीन मिमी बारिश हुई।
Trending Videos



आमतौर पर अप्रैल का महीना गर्म होता है, लेकिन इस बार लखनऊ में स्थिति भिन्न रही। बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। दिन के समय भी मौसम में ठंडक बनी रही। रात में ठंड का अहसास इतना बढ़ गया कि लोगों को नवंबर के मौसम की याद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार शाम में ही तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली। रात में रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार को भी सुबह में हल्की बारिश ने ठंड का अहसास कराया। शाम को भी बूंदाबांदी हुई। देर शाम मौसम काफी सुहाना हो गया।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम था। यह असामान्य स्थिति है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से बारिश का दौर कम होगा और शुक्रवार को मौसम सामान्य हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।




चार दिनों में तापमान का उतार-चढ़ाव

दिन अधिकतम न्यूनतम
8 अप्रैल 27.0 18.8

7 अप्रैल 34.5 20.4
6 अप्रैल 33.4 17.4

5 अप्रैल 32.5 18.8

बुधवार शाम शहर में बारिश का नजारा। 

बुधवार शाम शहर में बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम शहर में बारिश का नजारा। 

बुधवार शाम शहर में बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम शहर में बारिश का नजारा। 

बुधवार शाम शहर में बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed