सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation will construct new buildings for three zonal offices.

Lucknow News: नगर निगम बनाएगा तीन जोनल ऑफिसों की नई बिल्डिंग

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will construct new buildings for three zonal offices.
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम तीन जोनल ऑफिसों की नई बिल्डिंग बनाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है और मंजूरी के लिए प्रस्ताव भी 15 मार्च को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा।
Trending Videos

अभी तक नगर निगम प्रशासन ने जोन दो और पांच की ही बिल्डिंग को नई बनाने की योजना बनाई थी, मगर अब जोन छह की बिल्डिंग भी नई बनाई जाएगी। नगर निगम जोन दो का ऑफिस ऐशबाग में है और जोन पांच का आलमबाग के चंदरनगर में। जोन छह का ऑफिस ठाकुरगंज में है। ये ऑफिस पुराने हैं। यहां न तो कर्मचारियों के बैठने के लिए सही इंतजाम है, न ही गृहकर जमा करने आने वालों के लिए। जोन पांच और छह गली में है ऐसे में इनके लिए चौड़ी सड़क पर जगह ढूंढी जा रही है ताकि वहां पर आनाजाना आसान हो और पार्किंग के लिए जगह हो। अपर नगर आयुक्त ललित कुमारह ने संपत्ति विभाग को जमीन चिह्नित करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed