{"_id":"69d6c238f477bd39490b7cf4","slug":"the-public-works-department-will-use-bulldozers-to-widen-the-aliganj-road-lucknow-news-c-13-lko1070-1681878-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलीगंज की सड़क चाैड़ी करने के लिए लोक निर्माण विभाग चलाएगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलीगंज की सड़क चाैड़ी करने के लिए लोक निर्माण विभाग चलाएगा बुलडोजर
विज्ञापन
अलीगंज की सड़क और मुनादी करते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में नया हनुमान मंदिर से नीरा नर्सिंग होम के बीच की सड़क चौड़ी करने में अवैध कब्जे बाधक बन रहे हैं। कब्जेदारों को 15 दिन का नोटिस दिया गया था, जिसकी मियाद सात अप्रैल को पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी कब्जा न हटाने पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने मुनादी कराई कि बृहस्पतिवार तक कब्जा न हटने पर विभाग खुद उन्हें तोड़ देगा।
नया हनुमान मंदिर से पहले तो सड़क फोरलेन है, मगर मंदिर के सामने करीब 250 मीटर में सिंगल लेन से कुछ अधिक ही रह जाती है। इस रोड पर आवागमन अधिक रहता है, जिससे जाम लगता है। सामान्य मंगलवार और जेठ के बड़े मंगल पर यहां अधिक भीड़ होती है और मेला भी लगता है। ऐसे में जाम लगता है। इसे देखते हुए मंदिर के सामने वाली पट्टी पर सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी की जानी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना भी बनाई थी, लेकिन यहां पर करीब 15 से 20 पक्की दुकानें और मकान भी हैं, जिनके कारण काम अटका है।
कब्जेदारों को नहीं मिलेगा मुआवजा
जिनके निर्माण चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे हैं, वे लोग मांग कर रहे हैं कि जमीन उनकी है और यहां करीब सौ वर्षों से काबिज हैं। ऐसे में विस्थापित होने पर उन्हें मुआवजा दिया जाए। हालांकि, लोनिवि का कहना है कि जमीन सरकारी है, इसलिए किसी को मुआवजा नहीं मिलेगा। वहीं दुकानदार सचिन भटनागर, आयुष गुप्ता व अन्य दुकानदारों ने कहा कि वह चौड़ीकरण के विरोधी नहीं है, लेकिन उन्हें विस्थापित के तौर पर दुकान और मुआवजा दिया जाए।
कोर्ट से नहीं मिली राहत
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि कुछ कब्जेदार कोर्ट गए थे, मगर उन्हें राहत नहीं मिली। ऐसे में अब सड़क चौड़करण में कोई कानूनी बाधा नहीं है। नोटिस का समय पूरा होने के बाद मुनादी भी करा दी गई है और अब पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाया जाएगा।
Iसड़क चौड़ीकरण में जो निर्माण आ रहे हैं, उन्हें हटाया जाना है। कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस दिया जा चुका है। जमीन लोक निर्माण विभाग की है और उसी पर सड़क बनेगी। किसी की जमीन नहीं ली जा रही।I
I- सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभागI
Trending Videos