{"_id":"6a5546cd909b8431af0a9234","slug":"thrilling-matches-played-in-the-zonal-football-tournament-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1827436-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोमतीनगर में सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग के पहले मैच में कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज ने निर्मला कॉन्वेंट को 1-0 से हराया जबकि सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोमतीनगर ने कॅरिअर कॉन्वेंट स्कूल को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में सेंट फिडेलिस स्कूल ने सीएमएस महानगर को 2-0 और चौथे मुकाबले में सीएमएस गोमतीनगर ने द स्कूल को 2-0 से हराया।
अंडर-17 बालक वर्ग में सीएमएस गोमती नगर ने निर्मला कॉन्वेंट को 4-0, सीएमएस अयोध्या रोड ने सीएमएस अशरफाबाद को 2-0, सीएमएस गोमती नगर ने सीएमएस चौक को 2-1, सेंट फ्रांसिस स्कूल को 1-0, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोमतीनगर ने सीएमएस अयोध्या रोड को 1-0 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोमतीनगर ने सीएमएस चौक को 5-0, सेंट फ्रांसिस स्कूल ने सीएमएस अयोध्या रोड को 2-0, सीएमएस गोमती नगर ने एसआर इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 से हराया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोमिनी चोपड़ा, उपप्रधानाचार्य अनुपम विद्यार्थी, हेडमास्टर विनय पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।