फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Adani to train polytechnic students and provide internships; MoU to be signed soon.

UP: पॉलीटेक्निक छात्रों को अदाणी स्किल करेगी ट्रेंड, इंटर्नशिप भी कराएगी, जल्द होगा एमओयू

Sun, 19 Jul 2026 11:48 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

प्राविधिक शिक्षा विभाग अदाणी स्किल को क्लासरूम, संसाधन और फैकल्टी उपलब्ध कराएगा। साथ ही योजना के बेहतर संचालन के लिए एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त करेगा।

विज्ञापन
UP: Adani to train polytechnic students and provide internships; MoU to be signed soon.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आईटीआई के बाद पॉलीटेक्निक के छात्रों को भी उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इसके लिए टाटा के बाद अब प्राविधिक शिक्षा विभाग अदाणी स्किल के साथ जल्द एमओयू करेगा। इसमें अदाणी स्किल छात्रों को कौशल विकास से जुड़ी ट्रेनिंग, डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण देगा। इससे छात्रों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन


अदाणी स्किल के साथ किए जा रहे एमओयू का उद्देश्य डिप्लोमा छात्रों की रोजगार योग्यता को बढ़ाना, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के जरिये उद्योगों से सीधा जोड़ना भी है। इसमें प्राविधिक शिक्षा विभाग वर्तमान के साथ ही दो साल के पासआउट डिप्लोमा छात्रों का डाटा देगा। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट ड्राइव, सेमिनार आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी; यूपी में और सक्रिय होगा मानसून
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरोपी टिन्नू ने कहा- चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार, जब हम जेल में तो वो क्यों है बाहर


विभाग अदाणी स्किल को क्लासरूम, संसाधन और फैकल्टी उपलब्ध कराएगा। साथ ही योजना के बेहतर संचालन के लिए एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त करेगा। वहीं, अदाणी स्किल की ओर से पहले और दूसरे साल के छात्रों को निशुल्क कम्युनिकेशन, डिजिटल लिटरेसी, वर्कप्लेस सेफ्टी आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी।

फाइनल ईयर के छात्रों को अदाणी ग्रुप में इंटर्नशिप का मौका भी दिया जाएगा। दोनों संस्थानों की ओर से संयुक्त सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इससे छात्रों को अदाणी स्किल जैसे संस्थानों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, संस्थान को भी ट्रेंड मैनपावर मिलेगी।

केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल होगा लॉन्च
प्राविधिक शिक्षा विभाग डिग्री व डिप्लोमा छात्रों को प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मुहैया कराने के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च करेगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने यह पोर्टल को तैयार किया है। पोर्टल पर डिग्री स्तर के छात्रों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। इस पोर्टल पर उद्योगों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार छात्रों को रोजगार के लिए चयन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed