सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ajay Rai says the government's new laws are oppressing farmers; Congress will surround the Assembly on Feb

UP: अजय राय बोले- सरकार के नए कानून किसानों का उत्पीड़न कर रहे, 17 फरवरी को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने 17 फरवरी को विधानसभा घेराव का एलान किया। किसान अधिकार गांव संवाद अभियान शुरू किया गया है। वाराणसी और शंकराचार्य मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

UP: Ajay Rai says the government's new laws are oppressing farmers; Congress will surround the Assembly on Feb
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में और किसान उत्पीड़न को लेकर 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। केंद्र सरकार नए कानून के जरिए किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। किसानों का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है।

Trending Videos


उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। किसान कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में 'किसान अधिकार गांव संवाद'  अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत किसान कांग्रेस के पदाधिकारी गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। उन्हें भाजपा सरकार की गलत नीतियों की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य को पदवी उनके गुरु ने दिया 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस तरह से योगी आदित्यनाथ को उनके गुरु ने पीठ सौंपा है। उसी तरह से शंकराचार्य का मनोनयन हुआ है। इस पर सवाल उठाने से पहले उन्हें खुद को देखना चाहिए। आरोप लगाया कि वाराणसी को भाजपा सरकार तबाह कर रही है। घाटों को उजाड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed