सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an

UP Big News: सिलिंडर फटने से 500 झोपड़ियां जलीं, अखिलेश बोले- भाजपाई चालबाज; ईदगाह-इमामबाड़े पर चला बुलडोजर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
गाजियाबाद में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते जल उठीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग में करीब छह बच्चों के लापता होने की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी अधिकारी ने अभी यह पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
लोकसभा में बोलते अखिलेश यादव - फोटो : लोक सभा

अखिलेश बोले-हम महिला आरक्षण के साथ हैं, लेकिन भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं

महिला आरक्षण बिल पर जारी बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि हम लोगों ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है। डॉ राम मनोहर लोहिया ने हमेशा जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस की बात की है। महिलाओं का आरक्षण 33% हो उसके पक्ष में हम लोग बोल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
संभल में निर्माण ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : संवाद

संभल में बुलडोजर कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा-ईदगाह किया गया ध्वस्त

संभल के गांव बिछौली में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तनाव को देखते हुए आरआरएफ के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी बोले- भाजपा सरकार आएगी तो बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे, माफिया व मौलाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के साथ भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। जनसभा स्थल, वाहनों व घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़े लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
सेंर्टल मार्केट में मौजूद पुलिस व व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ सेंट्रल मार्केट, धरने पर कांग्रेस की 'नो एंट्री', इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया जब कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंची कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा से पुलिस ने धरना स्थल से उठने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग से बीमार लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तिलक समारोह में खाना खाने से 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग

यूपी के रायबरेली में तिलक समारोह में खाना खाने के कुछ देर बाद 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। उन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाज उनकी हालत में सुधार आया। मामला शिवगढ़ कस्बा का है। यहां के रहने वाले राजन गुप्ता के बेटे सुशील गुप्ता का बुधवार को तिलक था। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे। कार्यक्रम बछरावा स्थित एक मैरिज हाल में था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

'करना चाहती हूं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी', बेटी की इस मांग पर पिता ने कहा- गलत राह पर हो

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में परिवार को बाधक बताकर मुरादाबाद की युवती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा साथ रहने वाली सहेली पर उसे बहलाकर गलत काम में धकेलने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 500 Huts Gutted in Cylinder Blast; Akhilesh Calls BJP 'Deceitful'; Bulldozers Roll Over Eidgah an
कालीबाड़ी मंदिर में फैज (सिर पर रूमाल बांधे) व अन्य लोग - फोटो : संवाद

फैज बने सोनू चौहान, शाहजहांपुर के मंदिर में अपनाया सनातन धर्म

शाहजहांपुर के कालीबाड़ी मंदिर में बृहस्पतिवार को फैज नाम के युवक ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण के बाद उन्हें सोनू चौहान नाम दिया गया। सोनू ने बताया कि यह घर वापसी उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और अंतरात्मा की आवाज पर की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed