सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'

UP Big News: यमुना में पांटून पुल से नाव टकराने से 10 की मौत, जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, लखनऊ की कातिल बहू

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट

इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उनके दिल्ली वाले घर में भारी मात्रा में जले हुए नोट मिलने के मामले में उनके खिलाफ आंतरिक जांच चल रही थी। साथ ही महाभियोग की भी चर्चा थी। इसी बीच उन्होंने पद से त्याग पत्र दे दिया है। दिल्ली वाले घर में जले हुए कैश मिलने के बाद उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
यूपी की नई मतदाता सूची जारी। - फोटो : amar ujala

यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी, SIR के बाद 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे

यूपी में 166 दिन तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद (एसआईआर) प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 54.54 प्रतिशत पुरुष, जबकि 45.46 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। इसके पहले, प्रदेश में 27 अक्तूबर 2025 को फ्रीज मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर के बाद प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख मतदाता रह गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यूपी में भांजे से बहू को हुआ प्यार, सास को जहर देकर मार डाला

लखनऊ के मोहन रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग में बहू ने कथित रूप से अपने भांजे प्रेमी के साथ मिलकर सास शांति देवी को जहर देकर मार डाला। 5 अप्रैल की रात रोटी में जहर मिलाकर खिलाया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
मेरठ सेंट्रल मार्केट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में लगे पलायन के पोस्टर

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने हजारों व्यापारियों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेशों के बाद अब व्यापारियों का गुस्सा उन अधिकारियों पर फूट पड़ा है जिनकी नाक के नीचे वर्षों तक यह अवैध निर्माण होता रहा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
भारी फोर्स पहुंची - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में बिना अनुमति रखी रविदास प्रतिमा, हटाने पहुंचे अफसरों पर छत से फेंकी ईंट

सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव साहबामाजरा में विवादित भूमि पर बिना अनुमति रखी गई संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को हटवाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब कुछ अराजक तत्वों ने छत से ईंट का टुकड़ा फेंक दिया। गनीमत रही कि ईंट किसी को नहीं लगी। इस दौरान गांव में घंटों तक हंगामा चलता रहा और स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
स्कूल वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर, स्कूल वैन में लगी भीषण आग, पांच बच्चे और चालक झुलसे

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गांव समसो में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। इस हादसे में वैन में सवार पांच बच्चे और चालक झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Justice Yashwant Verma Resigns Lucknow Killer Daughter-in-Law'; Sponsoring a 'Phool Bangla'
बांके बिहारी - फोटो : सोशल मीडिया

बांके बिहारी के भक्त ध्यान दें: फूल बंगला सजाने के लिए नया रेट हुआ तय, सुरक्षा पर सख्ती

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। ठाकुरजी के फूल बंगलों में आ रही रुकावट पर कमेटी ने नरम रुख दिखाया और उसका शुल्क 1,51000 रुपये से घटाकर 101000 रुपये कर दिया गया। साथ ही मंदिर खुलने से एक घंटे पहले फूल बंगला सजाने वाले के यजमान और उसके परिजन को सिंहासन पूजा की भी अनुमति दी गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed