सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen

UP Big News: दुल्हनों के सामने बारातियों की पिटाई, कश्मीर के हमजा का शुद्धिकरण; घर बैठे मंगा रहे पेट्रोल-डीजल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 22 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
मथुरा बवाल - फोटो : अमर उजाला

दहशत के साए में हुए सात फेरे, विदाई पर दुल्हनों ने कहे ऐसे शब्द

मथुरा के नरहौली में हुए बवाल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दुल्हन पक्ष की मांगें स्वीकार होने के बाद पुलिस के साए में दुल्हनों के सात फेरे हुए। गहमागहमी के बीच अधिकारियों ने शाम छह बजे तक रस्में पूरी कराईं और जोरशोर के साथ दुल्हनों की विदाई हुई। इस दौरान दुल्हनों का दर्द छलक उठा, कहा किसी और की शादी में ऐसा बवाल न हो। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
विशाल से लगवाए जयश्री राम के नारे। - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर से लाया गया हमजा, शुद्धिकरण कराकर फिर से बना विशाल; प्रेमिका की खातिर बदला था धर्म

कश्मीर में धर्म बदलकर हमजा बने विशाल की वापसी हो चुकी है। मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल से विशाल का शुद्धिकरण कराया गया। विशाल की घर वापसी होने पर गांव में उत्सव का माहौल रहा। उधर, पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
पत्नी को पीठ से लगा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला

एक गोली से दो मौतें: पत्नी को पीठ से लगा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौत

आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से परेशान कस्बे के मुख्य बाजार निवासी बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी (50) ने बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी नेहा रस्तोगी (45) को पीठ से लगाकर खुद को लाइसेंसी राइफल से उड़ा लिया। एक ही गोली से दोनों की मौत हो गई। कमरे में मिली डायरी से आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
प्रेमी के साथ बेटी जाने से आहत पिता ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी संग भागी बेटी, पिता ने जहर खाकर दी जान

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में बेटी ने घर की दहलीज लांघी तो पिता ने जहर खाकर जान दे दी। बेटी घर से 25 लाख रुपये के जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसी बात से दुखी पिता ने घर में बातचीत बंद कर दी थी और खाना भी छोड़ दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
शामली में एक पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

'माल क्लियर पानी अमीर' कोडवर्ड, घर बैठे मंगाया जा रहा पेट्रोल-डीजल, कई राज्यों में नेटवर्क

वेस्ट यूपी में नकली डीजल और पेट्रोल की तस्करी का नेटवर्क बेखौफ होकर संचालित किया जा रहा है। गिरोह के सदस्य सिर्फ एक फोन कॉल पर कोर्ड वर्ड के माध्यक से ड्रमों में डीजल-पेट्रोल की होम डिलीवरी देने का दावा कर रहे हैं।

पड़ताल में सामने आया कि 1500 रुपये भाड़ा और प्रति लीटर एक रुपया अतिरिक्त लेकर किसी भी जिले और प्रदेश में तेल पहुंचाया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरा नेटवर्क कोड वर्ड के जरिए संचालित किया जा रहा है और बिना पहचान के किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत तक नहीं की जाती। पढ़ें पूरी खबर 

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

प्रदेश में बिजली संकट पर मायावती का पहला बयान

मायावती ने बिजली संकट पर X अकाउंट से पोस्ट की। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है। पढ़ें पूरी खबर 

UP Big News: The 'Purification' of Hamza from Kashmir; Brides Share Heartfelt Words at Their Farewell; Residen
हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म पीड़िता युवती की गला घोंटकर हत्या

थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में शुक्रवार दोपहर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में घुसकर 24 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़ा गया युवक, उस युवती से पूर्व में दुष्कर्म के आरोप में जेल से जमानत पर छूटे व्यक्ति का भाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed