सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   student died after his health deteriorated following consumption of chickpeas with friend in Ambedkar Nagar

AmbedkarNagar: दोस्त के साथ चने खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, छात्र की मौत; पिता बोले- विषाक्त खिलाकर की गई हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में दोस्त के साथ चने खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से छात्र की मौत हो गई। पिता ने कहा कि विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

student died after his health deteriorated following consumption of chickpeas with friend in Ambedkar Nagar
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार देर शाम एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के बयान के आधार पर पिता ने उसके एक साथी पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कराकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। 

Trending Videos


घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। गांव निवासी विनोद मौर्य के पुत्र छात्र दिव्यांशु मौर्य (16) की मौत हुई है। बताया गया कि इस वर्ष दिव्यांशु ने माता बदल जायसवाल इंटर कॉलेज, भीखपुर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अब 11वीं में प्रवेश की तैयारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के साथ कुछ खाने के बाद दोनों घर चले गए

पिता विनोद के अनुसार, दिव्यांशु बृहस्पतिवार शाम को घर पर ही था। इसी बीच उसके एक पुराने साथी अंकित श्रीवास्तव ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया। दिव्यांशु गांव से कुछ दूरी पर बाजार में उससे मुलाकात करने गया। वहां दोनों ने साथ में कुछ खाया-पिया। इसके बाद अपने-अपने घर चले गए।

घर पहुंचने के कुछ देर बाद दिव्यांशु की हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों ने तत्काल एक चिकित्सक को बुलाकर दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल लेकर गए और फिर आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार सुबह करीब 5.00 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए और वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया।
 

विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की गई

पिता विनोद ने बताया कि रात करीब 2.00 बजे दिव्यांशु ने होश में आने पर अंकित पर चने में कुछ मिलाकर खिलाने की बात कही थी। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ी थी। पिता का आरोप यह भी है कि पूर्व में अंकित से दिव्यांशु का विवाद भी हो चुका है। आरोप है कि इसी के चलते विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मासूम बहन बार-बार पूछ रही “भइया कब आएंगे?”

जिस घर में बेटे की हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सिसकियों की आवाज सुनाई दे रही है। परिवार के इकलौते बेटे दिव्यांशु की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिता विनोद कुमार खाद-बीज की दुकान चलाकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी सारी उम्मीदें, सपने और भविष्य बेटे दिव्यांशु से जुड़े थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 

बेटे की मौत ने परिवार को ऐसा जख्म दिया है जिसे शायद जिंदगी भर भुलाया नहीं जा सकेगा। सात वर्षीय बहन आयुषी जिसे अभी पूरी तरह समझ भी नहीं है कि उसका बड़ा भाई अब कभी वापस नहीं आएगा। वह घर में आने वाले हर व्यक्ति से मासूमियत से पूछ रही है “भइया कब आएंगे?” यह सवाल सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर जा रही हैं। बाबा सीताराम और दादी ज्ञानमती भी गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed