{"_id":"6a0fef3cce68bb2bd20814e1","slug":"ambedkar-nagar-two-youths-died-tragically-in-a-horrific-road-accident-late-last-night-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 22 May 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अकबरपुर-इब्राहिमपुर मार्ग पर दल्लापुर बाजार के निकट गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दाढ़ी मोहम्मदपुर निवासी अंकित यादव (25) अपने मित्र हिमांशु सिंह उर्फ रिंकू (25) के साथ गुरुवार को अपनी ससुराल गए थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दल्लापुर बाजार के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।