{"_id":"6a0f42d762e25304390626bc","slug":"akbarpurs-picture-will-change-with-8954-million-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-156916-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 89.54 करोड़ से बदलेगी अकबरपुर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 89.54 करोड़ से बदलेगी अकबरपुर की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 89.54 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र के लिए एक शव वाहन तथा पांच बॉडी बैग की खरीद का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक की शुरुआत शासन की ओर से नामित सदस्य बजरंगी पाठक को शपथ ग्रहण कराने के साथ हुई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने गत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 की वास्तविक आय 60.59 करोड़ रुपये तथा व्यय 47.75 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया। इसके बाद नगर के विकास कार्यों, साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क निर्माण व सुंदरीकरण कार्यों पर चर्चा हुई।
वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 62.39 करोड़ रुपये तथा पिछले वर्ष की शेष राशि 27.15 करोड़ रुपये को मिलाकर कुल 89.54 करोड़ रुपये की आय प्रस्तावित की गई। इसके सापेक्ष 89.45 करोड़ रुपये व्यय निर्धारित करते हुए लगभग 9.03 लाख रुपये लाभ का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही शासन की नवयुग पालिका योजना के तहत प्रस्ताव भेजने की भी स्वीकृति दी गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास से जुड़े प्रस्ताव रखे, जिन पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि यह बजट नगर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Trending Videos