{"_id":"6a0f42f22026a3c8520b5372","slug":"heavy-influx-of-patients-from-opd-to-emergency-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-156895-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में मरीजों की भरमार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप भी तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को डायरिया से पीड़ित आठ नए मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पेट दर्द के मरीजाें की संख्या भी अधिक रही।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डायरिया पीड़ित मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर दो बजे तक 34 मरीजों को भर्ती किया गया, जिसमें आठ मरीज डायरिया से पीड़ित थे, जबकि कई को पेट दर्द की समस्या थी। जैतूपुर निवासी अनीता सिंह, शहजादपुर निवासी रईस, अयांशी निवासी सदरपुर, शेखजीशान निवासी महोबा, कुलदीप सम्मनपुर, दानिश रतनपुर, सिद्धि तिवारी पंजूपुर, सूरज हरबंशपुर को उल्टी-दस्त होने पर इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इसके अलावा प्रेरना देवी निवासी ऊंचेगांव व फूलचंद्र निवासी खिरकहिया आदि को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया। सभी को इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके विश्वास ने उपचार किया।
1103 मरीज पहुंचे ओपीडी
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी इन दिनों मरीजों की संख्या में 15 से2 0 फीसदी इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को 1103 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें घबराहट, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन की शिकायत के मरीज ज्यादा थे। हाइपरटेंशन के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। फिजीशियन डॉ. डीपी वर्मा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, इससे रक्त का संचार प्रभावित होता है। बीपी के पुराने मरीज इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें क्योंकि लापरवाही हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकती है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि उच्च रक्तचाप को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Trending Videos