{"_id":"6a1055afb432bf987e0f9b95","slug":"up-next-phase-of-census-2027-begins-1-35-crore-households-assigned-numbers-on-day-one-get-the-full-update-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जनगणना-2027 का अगला चरण शुरू, पहले दिन 1.35 करोड़ घरों को मिला नंबर; जानें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जनगणना-2027 का अगला चरण शुरू, पहले दिन 1.35 करोड़ घरों को मिला नंबर; जानें पूरा अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 22 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार
जनगणना 2027 के पहले चरण में प्रदेशभर में मकान सूचीकरण और घरों की गणना शुरू हो गई। पहले दिन 1.35 करोड़ से अधिक घरों को नंबर दिया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर, ताजमहल और झांसी किला भी इसमें शामिल हुए। लाखों परिवारों ने ऑनलाइन स्व-गणना कर डिजिटल प्रक्रिया में भागीदारी दिखाई।
जनगणना
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन प्रदेशभर में 1.35 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंच बनाकर उन्हें जनगणना संख्या दी गई है। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, ताजमहल और झांसी किला जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को भी जनगणना प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और घरों की गणना का कार्य प्रदेश के 3,89,312 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में शुरू किया गया। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने घर-घर जाकर भवनों को संख्या देने और नक्शा तैयार करने का काम शुरू किया। पहले दिन शाम शाम पांच बजे तक 1,35,02,160 घरों तक पहुंच बनाकर जनगणना संख्या अंकित की गई। वहीं 56 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में पूरा कार्य भी समाप्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा 14,546 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े जुटाने का काम भी शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था से आंकड़ों के संकलन में पारदर्शिता और तेजी आएगी। इससे पहले प्रदेश में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना अभियान चलाया गया था। इस दौरान लोगों ने स्वयं अपने परिवार और मकानों का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया। अंतिम दिन तक प्रदेश में 47,96,158 परिवारों ने स्व-गणना पूरी की।
Trending Videos
अधिकारियों के मुताबिक, इस बार पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाया जा रहा है, ताकि आंकड़ों का संकलन समयबद्ध और सटीक ढंग से किया जा सके। इसके लिए प्रगणकों (जनगणना कर्मियों) को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। विभाग ने दावा किया है कि जनगणना 2027 का कार्य पूरी पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।