सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   safety audit

Lucknow News: सेफ्टी ऑडिट में वंदे भारत ट्रेन की बोगियां जांची, ट्रैक उपकरणों का देखा रखरखाव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
safety audit
सेफ्टी ऑडिट में वंदे भारत ट्रेन की बोगियां जांची, ट्रैक उपकरणों का देखा रखरखाव
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में दो दिवसीय सेफ्टी ऑडिट पूरी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमतीनगर स्टेशन पर बनी पिटलाइन में वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस, उसकी बोगियों का रखरखाव जांचा गया। ट्रैक पर सेफ्टी देखी गई तथा मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, उपकरणों का रखरखाव देखा गया।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में दो दिवसीय सेफ्टी ऑडिट शुक्रवार को पूरा हुआ। ऑडिटम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करना था। यह निरीक्षण प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता के निर्देशन में डीआरएम गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि संरक्षा समीक्षा बैठक हजरतगंज स्थित मंडल कार्यालय सभागार में हुई। इसमें वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी शिल्पी कनौजिया ने पावर पॉइंट प्रस्तुति से संरक्षा संबंधी कार्यों और अनुरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संरक्षा जागारुकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहाकि निरीक्षण टीम की ओर से दिए गए सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध रेल संचालन को लखनऊ मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता ने सुरक्षित रेल संचालन को रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने उत्कृष्ट संरक्षा सतर्कता प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों को विशेष नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर संरक्षा टीम के साथ मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आशीष भाटिया उपस्थित थे। मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार और मुख्य संचार इंजीनियर विराट गुप्ता भी मौजूद रहे। मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे.एन.गुप्ता भी निरीक्षण में शामिल थे। विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ मंडल इंजीनियर और संरक्षा सलाहकार भी इस महत्वपूर्ण ऑडिट का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना सहायतायान कर्मी होंगे सम्मानित
दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट संरक्षा सतर्कता एवं कार्यकुशलता प्रदर्शित करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें स्टेशन अधीक्षक सिधौली तथा लखनऊ जं0 स्थित रनिंग रूम अवध), एकीकृत क्रू लॉबी, टीएसएस ऐशबाग स्थित दुर्घटना सहायता यान तथा दुर्घटना चिकित्सा सहायता यान के कर्मचारियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


वंदे भारत ट्रेन की मेंटीनेंस जांची
प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा टीम के साथ गोमतीनगर कोचिंग डिपो की पिटलाइन में वंदे भारत ट्रेन की बोगियों का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्रेक प्रणाली, पहियों, कपलिंग और सस्पेंशन की तकनीकी जांच की गई। इसके उपरांत निरीक्षण टीम बुढ़वल जंक्शन स्टेशन यार्ड पहुंची। यहां ‘ग्लूड इंसुलेटेड रेल जॉइंट’ का निरीक्षण किया गया और यूनिमेट, डीटीई एवं यूटीवी ट्रैक मशीनों का परीक्षण हुआ। कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, दक्षता और सतर्कता का मूल्यांकन करते हुए उन्हें आवश्यक संरक्षा दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

सेफ्टी ऑडिट में वंदे भारत ट्रेन की बोगियां जांची, ट्रैक उपकरणों का देखा रखरखाव

सेफ्टी ऑडिट में वंदे भारत ट्रेन की बोगियां जांची, ट्रैक उपकरणों का देखा रखरखाव

सेफ्टी ऑडिट में वंदे भारत ट्रेन की बोगियां जांची, ट्रैक उपकरणों का देखा रखरखाव

सेफ्टी ऑडिट में वंदे भारत ट्रेन की बोगियां जांची, ट्रैक उपकरणों का देखा रखरखाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed