सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bright sunshine lingers in several districts of Awadh, including Lucknow, but rain warnings are expected i

यूपी: लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में अच्छी धूप, पर इन इलाकों में आज से बारिश की चेतावनी; कोहरे को लेकर अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Feb 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में आज से बदलाव आने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में आज से बारिश हो सकती है। 

UP: Bright sunshine lingers in several districts of Awadh, including Lucknow, but rain warnings are expected i
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और सुबह ठंड के साथ तेज हवा की वजह से सिहरन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। सोमवार को इसका असर प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकता है।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और आजमगढ़ में घना कोहरा रहा और यहां दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में दृश्यता 10 मीटर, बरेली और बलिया में 20, हमीरपुर में 40 और लखनऊ में 50 मीटर रही। प्रदेश में सबसे ठंडा हरदोई रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मेरठ में 6.8 डिग्री, कानपुर और बाराबंकी में 7 और राजधानी लखनऊ में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक फरवरी से लेकर तीन फरवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से कोहरे में कमी आने की संभावना है। चार फरवरी से तापमान में एक बार फिर से गिरावट के आसार हैं। एक फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। दो फरवरी से प्रदेश के अन्य इलाकों में भी आंशिक बारिश हो सकती है।

यहां घना कोहरा रहने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।

यहां आज शीत दिवस के आसार
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

धूप पर पछुआ भारी, छूटी कंपकंपी

 राजधानी में ठंड शनिवार को फिर लौट आई। सुबह कोहरे और सर्द हवाओं ने स्वागत किया। घरों से निकलने वालों की कंपकंपी छूट गई। करीब नौ बजे तक दृश्यता 100 मीटर से कम रही। तेज रफ्तार से चली पछुआ के आगे धूप बेअसर रही। शाम को भी गलन ने परेशान किया।

कोहरे के कारण सुबह वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। दिन का तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भी सुबह कोहरा छाने के आसार हैं। बादलों की लुकाछिपी से दिन में धूप-छांव का खेल चलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय नए विक्षोभ के असर से दो फरवरी को राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात के तापमान में चार डिग्री तक की बढ़त के संकेत हैं।

इस बार गर्म रहेगी फरवरी, बारिश भी होगी कम
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार फरवरी पिछले वर्ष के मुकाबले गर्म रहेगी। दिन के मुकाबले रातें ज्यादा गर्म रहेंगी। इसकी वजह ला-नीना का कमजोर और न्यूट्रल होना बताया जा रहा है। गर्माहट की वजह फरवरी में यूपी में एक से ज्यादा विक्षोभ का सक्रिय होना भी है। पूर्वानुमान है कि इस बार फरवरी में बारिश भी सामान्य से कम होगी। रविवार को नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से तापमान में फिर बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed