{"_id":"6a5c6a1c331f2a8fd20d1b6d","slug":"up-cctv-cameras-to-be-installed-in-all-registry-offices-monitoring-to-be-done-from-lucknow-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, लखनऊ से होगी निगरानी, भ्रष्टाचार रोकने का ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, लखनऊ से होगी निगरानी, भ्रष्टाचार रोकने का ये है प्लान
Sun, 19 Jul 2026 11:39 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:39 AM IST
सार
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए स्टांप एवं पंजीयन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इससे रजिस्ट्री कार्यालयों में आने वाले लोगों को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था मिलेगी। इस कवायद से लंबित मामलों के निस्तारण और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- फोटो : AI जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टांप एवं पंजीयन विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के सभी उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालयों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग चौबीसों घंटे होगी और उनकी निगरानी के लिए दो स्तर पर कमांड सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पहला कमांड सेंटर संबंधित सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) कार्यालय में होगा। पूरे प्रदेश की निगरानी के लिए लखनऊ में एक केंद्रीयकृत कमांड एवं मॉनिटरिंग सेंटर बनेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चढ़ावे में चोरी, मिले पैसों से खरीदी जमीनें और दिए महंगे उपहार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरोपी टिन्नू ने कहा- चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार, जब हम जेल में तो वो क्यों है बाहर
स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बताया केंद्रीय कमांड सेंटर में विशेष टीमें तैनात रहेंगी, जो सभी रजिस्ट्री कार्यालयों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध वसूली, दलालों की सक्रियता या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
रजिस्ट्री कार्यालयों में आने वाले लोगों को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था मिलेगी। इस कवायद से लंबित मामलों के निस्तारण और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है। स्टांप एवं पंजीयन विभाग पहले से ही सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में कई कदम उठा चुका है।