{"_id":"69e0eac84743eb225f032dbc","slug":"up-dg-neera-rawat-to-retire-on-april-30-alok-singh-to-become-new-dg-reshuffle-across-several-posts-inevitab-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 30 अप्रैल को डीजी नीरा रावत होंगी सेवानिवृत्त, आलोक सिंह बनेंगे नए डीजी, कई पदों पर फेरबदल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 30 अप्रैल को डीजी नीरा रावत होंगी सेवानिवृत्त, आलोक सिंह बनेंगे नए डीजी, कई पदों पर फेरबदल तय
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
महीने के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से प्रशासनिक बदलाव तय हैं। एक शीर्ष अधिकारी के स्थान पर नए अधिकारी को पदोन्नति मिलेगी। अन्य उच्च पदों पर भी फेरबदल की संभावना है। इससे पुलिस विभाग की वरिष्ठता सूची और जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा।
पुलिस मुख्यालय।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) और यूपी 112 की डीजी नीरा रावत आगामी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगी। उनके स्थान पर कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। नीरा रावत के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए दोनों पदों पर तैनाती के लिए डीजी रैंक के अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया जाएगा।
Trending Videos
इसके अलावा आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रामबदन सिंह भी आगामी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर 31 मई को डीजी रूल्स एंड मैनुअल एलवी एंटनी देव कुमार भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके स्थान पर एडीजी जोन गोरखपुर अशोक मुथा जैन को डीजी बनने का अवसर मिलेगा, हालांकि तीन माह बाद अगस्त में वह भी सेवानिवृत्ति हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं जून माह के अंत में डीजी एसपीजी आलोक शर्मा के सेवानिवृत्त होने से आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा और वर्तमान डीजीपी राजीव कृष्ण का नाम वरिष्ठता सूची में तीसरे स्थान पर आ जाएगा, जो उनके स्थायी डीजीपी बनने की राह आसान कर सकता है।
9 डिप्टी एसपी भी हो रहे सेवानिवृत्त
डिप्टी एसपी रैंक के 9 पीपीएस अफसर भी माह अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें सुदेश कुमार गुप्ता, अब्दुल रज्जाक, संजीव कुमार त्यागी, अजय सिंह, संजय गुप्ता, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सत्यनारायण मिश्रा और अमर पाल सिंह शामिल हैं।
