सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Farmer registry to be implemented rapidly in the state, CM issues instructions to set up camps to create I

UP: प्रदेश में तेजी से लागू होगी फार्मर रजिस्ट्री, सीएम ने दिए शिविर लगाकर आईडी बनाने के निर्देश; जानिए डिटेल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Apr 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Farmer Registry in UP: मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र की एकीकृत डिजिटल प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे किसानों को सहायता मिलेगी। 

UP: Farmer registry to be implemented rapidly in the state, CM issues instructions to set up camps to create I
सीएम योगी ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और बिना भटकाव के दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री को तेजी से लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में अहम निर्देश दिए हैं। जिसमें स्पष्ट कहा है कि हर पात्र किसान का पंजीकरण प्राथमिकता पर किया जाए। इसके लिए प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में जल्द विशेष शिविर लगाए जाएं, ताकि कोई भी किसान इस व्यवस्था से बाहर न रह जाए।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र की एकीकृत डिजिटल प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके जरिये कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई विभागों की योजनाएं एक प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी। इससे किसानों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीएम ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन शत प्रतिशत तय समय सीमा में किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रुटियां प्राथमिकता पर सुधारें
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं में नाम, खाते या अभिलेखों की किसी भी त्रुटि को आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए। हर पात्र किसान का किसान पहचान पत्र बनाना भी अनिवार्य किया गया है, जिससे पात्रता का सत्यापन आसान हो और भुगतान में दिक्कत न आए।

एक मई तक पोर्टल, 31 मई तक सभी विभाग होंगे लिंक
सरकार ने इसके लिए सख्त समय सीमा तय की है। कृषि विभाग को एक मई 2026 तक पोर्टल पूरी तरह चालू करने और सभी योजनाओं को इससे जोड़ने का निर्देश दिया गया है। वहीं अन्य संबंधित विभागों को 31 मई तक अपनी तैयारियां पूरी करनी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री लागू होने के बाद योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed