सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Final Selection of 912 Candidates Announced; Police Recruitment Board Releases Consolidated List—Check the

UP: 912 का अंतिम चयन घोषित, लिपिकीय संवर्ग भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 26 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक और लेखा पदों पर 912 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन घोषित किया। लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के बाद मेरिट व आरक्षण नियमों के आधार पर सूची जारी हुई। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

UP: Final Selection of 912 Candidates Announced; Police Recruitment Board Releases Consolidated List—Check the
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 921 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत बीती 2 नवंबर को संपन्न लिखित परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। इसमें 178 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

Trending Videos

 

बोर्ड ने परीक्षा के बाद अग्रिम चरणों में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों (स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के नियमों के अनुसार अंतिम रूप से चयनित 912 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed