सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Following Basic Education teachers, Gratuity for Secondary School Teachers and Staff Increased to ₹25 Lakh

UP: बेसिक के बाद माध्यमिक शिक्षकों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी बढ़कर 25 लाख, 60 वर्ष में सेवानिवृत्ति पर मिलेगा

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षकों और कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति पर इसका लाभ मिलेगा। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और विभाग ने आदेश के तुरंत पालन के निर्देश दिए हैं।

UP: Following Basic Education teachers, Gratuity for Secondary School Teachers and Staff Increased to ₹25 Lakh
ग्रेच्युटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद शासन ने बेसिक में भी परिषदीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की राशि 20 लाख से बढ़ाकर अधिकतम सीमा 25 लाख तक किए जाने का निर्णय लिया है।

Trending Videos


बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद व अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 फीसदी हो गया है। इस पर ग्रेच्युटी-उपादान की राशि 20 लाख से बढ़ाकर अधिकतम 25 लाख करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि परिषद के एक जनवरी 2016 या उसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था दी गई है कि 60 साल की आयु का विकल्प दिए जाने पर सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी, मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम राशि 20 लाख तक सीमित है। इस क्रम में इसे संशोधित करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद व एडेड शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को देखते हुए बढ़ाकर 25 लाख किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

एडेड के अभ्यर्थी तीन दिन और दे सकेंगे विकल्प

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक व शिक्षक के खाली पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में विकल्प देने की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने विद्यालयों के विकल्प दिए हैं। जो अभ्यर्थी छूट गए हैं वे 12 अप्रैल तक अपना विकल्प दे सकते हैं। इसके बाद दिए गए विकल्प के आधार पर उनको विद्यालय आवंटित किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed