सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Major Action Taken Over Erroneous Electricity Bill; Executive Engineer (Amausi) Removed Following Consumer

यूपी: गलत बिजली बिल पर बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता अमौसी हटाए गए; उपभोक्ता ने की थी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

अमौसी जोन के अधिशासी अभियंता को गलत बिजली बिल की शिकायत न सुलझाने और लापरवाही के आरोप में पद से हटाकर मुख्यालय में निदेशक से संबद्ध कर दिया गया। उनकी जगह अब पंकज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री की जनसुनवाई और अध्यक्ष के निर्देशों के बाद कार्रवाई हुई।

UP Major Action Taken Over Erroneous Electricity Bill; Executive Engineer (Amausi) Removed Following Consumer
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गलत बिजली बिल की समस्या का समाधान न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में अमौसी जोन के अधिशासी अभियंता (बिलिंग) अवनीश कुमार को पद से हटा दिया गया है। बुधवार को मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने उन्हें कलेक्शन इकाई से हटाकर मुख्यालय में निदेशक (कार्मिक एवं प्रबंधन) से संबद्ध करने का आदेश जारी किया।

Trending Videos


बीते दिनों ऊर्जा मंत्री के आवास पर आयोजित जनसुनवाई में एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि अधिशासी अभियंता उसका 25 हजार रुपये का गलत बिजली बिल सही नहीं कर रहे। इस पर मंत्री ने तत्काल यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल को जांच करने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के कड़े रुख के बाद अवनीश कुमार के निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन कथित ऊपरी सिफारिश के चलते फिलहाल उन्हें केवल स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह अब मुख्यालय में तैनात पंकज सिंह को अमौसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवनीश कुमार पहले से ही शक्ति भवन स्तर पर एक बड़े मामले की जांच के घेरे में हैं और लखनऊ में भी दो अन्य विवादों से उनका नाम जुड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed