सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irctc tour package

Lucknow News: अप्रैल में पर्यटकों को मैसूर की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
irctc tour package
विज्ञापन

Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आईआरसीटीसी अप्रैल में पर्यटकों को मैसूर से कोयंबटूर तक की सैर कराएगा। गोमतीनगर स्थित कार्यालय में पैकेज लॉन्च किया गया है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से मैजेस्टिक सदर्न-मैसूर से कोयंबटूर का हवाई टूर पैकेज 25 अप्रैल से शुरू होकर दो मई तक चलाया जाएगा। लखनऊ से बंगलूरू व कोयंबटूर आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी। साथ ही खानपान एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है। यात्रा के दौरान बंगलूरू से मैसूर जाते समय श्रीरंगापटना मंदिर के दर्शन, मैसूर महल, वृंदावन गार्डन, चामुंडी मंदिर के दर्शन, कुर्ग में स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर का भ्रमण, बहगमंडला मंदिर, अब्बे फॉल्स, ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन, कुर्ग से ऊटी जाते समय देवदार के जंगल का भ्रमण, ऊटी में बॉटेनिकल गार्डन, ऊटी झील, गुलाब उद्यान, चाय संग्रहालय, डोड्डाबेट्टा चोटी, कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज की दर 71,000 रुपये प्रतिव्यक्ति है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 54,500 रुपये, तीन लोगों के एक साथ रुकने पर 51,500 रुपये प्रतिव्यक्ति है। पैकेज की बुकिंग पर्यटन भवन गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं वेबसाइट irctctourism.com तथा 8287930912/902 पर कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed