{"_id":"69cf9e9439e19d77750b047b","slug":"fraudster-siphoned-off-96-000-from-account-by-sending-apk-file-in-lucknow-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एपीके फाइल भेजकर ठग ने खाते से निकाल लिए 96 हजार, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एपीके फाइल भेजकर ठग ने खाते से निकाल लिए 96 हजार, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में एपीके फाइल भेजकर ठग ने युवक के खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
साइबर अपराधी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में आशियाना के बसंत विहार कॉलोनी निवासी निगम कुमार को एपीके फाइल भेजकर साइबर जालसाज ने उनके बैंक खाते से 96 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
Trending Videos
निगम के मुताबिक, 08 मार्च को उन्होंने स्विगी से खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी में समय लगने पर उन्होंने ऑर्डर रद्द कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया से स्विगी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाला। संपर्क करने पर उनकी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने कहा कि वह उन्हें एक फाइल भेज रहा है, जिसे खोलते ही रिफंड हो जाएगा। जैसे ही उन्होंने ठग की भेजी गई फाइल खोली उनके खाते से 96 हजार रुपये निकल गए।
निगम ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की। फिर, कुछ दिन बाद आशियाना थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश साइबर टीम कर रही है।