फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: monsoon will be active again; heavy rain warnings have been issued for several districts from July 17.

UP Weather: खत्म होगा गर्मी और उमस का दौर, फिर सक्रिय होगा मानसून; कल से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 16 Jul 2026 06:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Jul 2026 06:18 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में 17 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश होगी। 

विज्ञापन
UP: monsoon will be active again; heavy rain warnings have been issued for several districts from July 17.
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी 17 जुलाई से उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर तेज होगा और 22 जुलाई तक तराई समेत कई जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे जिलों में बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के उत्तरी तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी। इसके बाद अगले 48 घंटों में इसका असर धीरे-धीरे मध्यांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणी के तराई की ओर रहने के कारण पूर्वी तराई के कुछ हिस्सों में ही बारिश हो रही थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि बृहस्पतिवार के लिए कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है और हवा में नमी अधिक रहने से कई स्थानों पर उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।बुधवार को अंबेडकर नगर में 75 मिमी, हमीरपुर में 54 मिमी, मथुरा में 44 मिमी, अयोध्या में 42 मिमी और गोरखपुर में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में आज से बढ़ेगी बादलों की सक्रियता

मंगलवार देर रात हुई बारिश से राजधानी के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का खेल देखने को मिला। दोपहर बाद कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदें भी गिरीं। तापमान में हल्की गिरावट रही और लोगों को तपिश से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से राजधानी में बादलों की सक्रियता बढ़ने और शुक्रवार को बारिश का अनुमान जताया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 18 जुलाई से लखनऊ में मानसून फिर सक्रिय होने से बारिश की संभावना है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed