{"_id":"6a589a1baa646de9bd0e5a7a","slug":"video-video-bhajal-bcana-ka-le-bugdhhana-haga-racaraja-kashhamata-aaratharabhamaya-ka-sarakashhanae-para-bha-jara-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भूजल बचाने के लिए बढ़ानी होगी रिचार्ज क्षमता, आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर भी जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भूजल बचाने के लिए बढ़ानी होगी रिचार्ज क्षमता, आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर भी जोर
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में 'भूजल सप्ताह' के तहत आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अपर निदेशक डॉ. अजय गुप्ता ने भूजल संरक्षण और आर्द्रभूमियों (रामसर साइट्स) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश में 100 रामसर साइट्स घोषित हैं, जिनमें तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
राज्य सरकार ने 13 नई साइट्स का प्रस्ताव भी भेजा है। उन्होंने गोरखपुर के रामगढ़ ताल पर बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए भूजल पुनर्भरण बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि देश में 448.96 बीसीएम भूजल रिचार्ज होता है, जबकि 247.22 बीसीएम पानी निकाला जा रहा है।
उन्होंने आरओ के बढ़ते उपयोग को भी चिंता का विषय बताते हुए कहा कि यह जरूरत से अधिक सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया है। आरओ और एसी से निकलने वाले पानी का उपयोग बागवानी में करने की सलाह देते हुए उन्होंने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।