{"_id":"6a5888f47b3712519f0b40c4","slug":"video-lkhanauu-ma-uthhara-pasa-na-thana-para-ltha-dada-bka-oura-rada-sa-hamalkara-kaya-lhalhana-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में उधार पैसा न देने पर लाठी-डंडे, बांका और रॉड से हमलाकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में उधार पैसा न देने पर लाठी-डंडे, बांका और रॉड से हमलाकर किया लहूलुहान
लखनऊ में बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में बुधवार रात लगभग 11.30 बजे कुछ युवकों ने दो लड़कों को लाठी-डंडा, रॉड और बांका मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल लाई और इलाज शुरू करवाया।
पीड़ित आकाश रावत का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने रिश्तेदार से मिलकर घटना को अंजाम दिया है। उसका आरोप है कि जब उसने शराब पीने के लिए अपनी दुकान के पैसे उधार नहीं दिए तो आरोपियों ने गांव से भोजन लेकर लौट रहे उसके भाई और फिर उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि, आकाश की शिकायत मिली है मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।