{"_id":"6a588a480f0c4b176701fe10","slug":"video-lkhanauu-ka-janakaparama-ma-ramashavara-mathara-paraka-bthahal-jhal-gayab-haiimasata-kharab-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के जानकीपुरम में रामेश्वर मंदिर पार्क बदहाल, झूले गायब, हाईमास्ट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के जानकीपुरम में रामेश्वर मंदिर पार्क बदहाल, झूले गायब, हाईमास्ट खराब
लखनऊ में लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत सेक्टर-सी, जानकीपुरम, सबौली का रामेश्वर मंदिर पार्क बदहाली का शिकार है। पार्क में मूलभूत सुविधाएं न होने से स्थानीय लोगों और बच्चों ने यहां आना लगभग छोड़ दिया है। शाम ढलते ही अंधेरा होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है।
पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले गायब हो चुके हैं, जबकि लोहे की कई कुर्सियां टूटकर बेकार पड़ी हैं। चारों ओर गंदगी और निर्माण सामग्री का मलबा फैला होने से पार्क की सुंदरता पूरी तरह खत्म हो गई है। पार्क में लगी हाईमास्ट लाइट लंबे समय से खराब है, जिससे रात के समय पूरा परिसर अंधेरे में डूबा रहता है।
स्थानीय निवासी शनि और सरजू प्रसाद लोधी का कहना है कि पार्क की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने से इसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने नगर निगम से पार्क का सौंदर्यीकरण कराने, बच्चों के लिए नए झूले लगाने, टूटी बेंचों की मरम्मत कराने तथा हाईमास्ट लाइट को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पार्क की स्थिति सुधरने से क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।