सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP New Revelation in Kanpur Kidney Scandal; Donor and Recipient Referred to Lucknow as Doctors Violated All T

UP: कानपुर किडनी कांड में नया खुलासा, डोनर-रिसीवर लखनऊ रेफर, डॉक्टरों ने तोड़े ट्रांसप्लांट के सारे मानक

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 02 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट कांड में डोनर और रिसीवर को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान रेफर किया गया। ट्रांसप्लांट गैरकानूनी तरीके से हुआ, एचएलए एंटीजन और इम्युनोलॉजिकल जांच नहीं हुई। कानपुर के अस्पताल को सील किया गया। मामले में साइबर अपराधियों से जुड़ाव और नर्सिंगहोम पर कड़ी पुलिस कार्रवाई की तैयारी है।

UP New Revelation in Kanpur Kidney Scandal; Donor and Recipient Referred to Lucknow as Doctors Violated All T
Kidney Racket - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

डॉक्टरों ने गैर कानूनी तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट तो किया ही सारे मानकों और चिकित्सा नैतिकता की भी हत्या कर दी। ट्रांसप्लांट के पहले डोनर और रोगी दोनों की इम्युनोलॉजिकल जांचें नहीं कराई गई। ट्रांसप्लांट के पहले सबसे जरूरी एचएलए एंटीजन की भी जांच नहीं हुई। 

Trending Videos


कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डोनर और रिसीवर को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दोनों को बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। नेफ्रोलॉजी विभाग में दोनों की देखरेख की जा रजा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि किडनी दान करने वाले युवक की उम्र पच्चीस वर्ष है। वहीं, किडनी प्राप्त करने वाली महिला की उम्र पैंतालीस वर्ष है। 

कानपुर में अस्पतालों को किया गया सील

कानपुर में किडनी रैकेट का खुलासा होने के बाद अस्पताल को सील किया गया था। इसके बाद दोनों को उचित देखभाल के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को ऐसे अस्पताल की जरूरत थी, जहां पर किडनी प्रत्यारोपण हो रहा हो। 


इसको देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर दोनों को लोहिया संस्थान में डॉ. अभिलाष चंद्रा की देखरेख में भर्ती कराया गया है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। 
लखनऊ पहुंचने के बाद, लोहिया अस्पताल में तत्काल उनकी जांच की गई। डॉक्टरों की टीम अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति का गहन मूल्यांकन कर रही है।

 

UP New Revelation in Kanpur Kidney Scandal; Donor and Recipient Referred to Lucknow as Doctors Violated All T
Kidney Racket - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

साइबर अपराधियों से जुड़ रहे ट्रांसप्लांट करने वालों के तार

कानपुर शहर में किडनी ट्रांसप्लांट करने वालों के तार साइबर अपराधियों से जुड़ रहे हैं। पुलिस को बिहार के बेगुसराय निवासी डोनर आयुष से पूछताछ में इसके सुबूत मिले हैं। उसने अली नाम के युवक की जानकारी दी है। वह एक टेलीग्राम ग्रुप संचालित कर रहा था। 

नर्सिंगहोम को रखना होगा 60 दिन के सीसीटीवी कैमरे का बैकअप

किडनी ट्रांसप्लांट का मामला सामने आने के बाद से कमिश्नरी पुलिस सतर्क हो गई है। नर्सिंगहोम और निजी अस्पतालों में आए दिन मारपीट, विवाद और आरोप प्रत्यारोप की घटनाओं को देखते हुए उनके लिए दिशानिर्देश जारी किया जा रहा है।

थानेदार क्षेत्र के नर्सिंगहोम को जारी करेंगे नोटिस

थानेदार अपने क्षेत्रों के नर्सिंगहोम को नोटिस जारी करेंगे। नोटिस में बताए गए दिशा निर्देशों को न मानने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि नर्सिंगहोम में आए दिन मरीज की मौत पर गलत इलाज और दवा देने का आरोप लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed