सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Petrol Crosses ₹100 Mark in the Capital—Fourth Price Hike in a Week; Check Out the New Rates for Regular a

UP: राजधानी में पेट्रोल 100 रुपये के पार, एक सप्ताह में चौथी बार दाम बढ़े, जानिए सामान्य व प्रीमियम के नए रेट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 25 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। बीते 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता और पेट्रोल पंप संचालक दोनों परेशान हैं। डीलरों ने कमीशन बढ़ाने की मांग उठाई है और बढ़ती लागत पर चिंता जताई है।

UP: Petrol Crosses ₹100 Mark in the Capital—Fourth Price Hike in a Week; Check Out the New Rates for Regular a
पेट्रोल डीजल की कीमत वृद्धि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बीते 10 दिन के अंदर चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ी हैं। राजधानी में पेट्रोल के दाम में 2.61 और डीजल में 2.72 रुपये का इजाफा हुआ है। जिले में इस मूल्यवृद्धि के बाद पेट्रोल की नई कीमत 101.89 और डीजल की 95.36 रुपये पहुंच गई है।

Trending Videos


एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 10 दिन के अंदर पेट्रोल में 7.20 रुपये तो डीजल में 7.55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। बीते चार वर्ष में 10 दिन के अंदर पेट्रोल-डीजल के मूल्य में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

तारीख पेट्रोल के बढ़े दाम डीजल के बढ़े दाम

  • 15 मई 2.86 रुपये/लीटर 3.01 रुपये/लीटर
  • 19 मई 0.87 रुपये/लीटर 0.91 रुपये/लीटर
  • 23 मई 0.86 रुपये/लीटर 0.91 रुपये/लीटर
  • 25 मई 2.61 रुपये/लीटर 2.72 रुपये/लीटर

कुल बढ़त 7.20 रुपये/लीटर 7.55 रुपये/लीटर

 

 

तेल कंपनियों से खफा डीलर, 2017 से नहीं बढ़ा कमीशन

लगातार बढ़ती कीमतों से तेल कंपनियों से पेट्रोल पंप मालिक (डीलर) खफा हैं। दरअसल 2017 के बाद से उनका कमीशन नहीं बढ़ा है। लखनऊ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह और महासचिव आलोक त्रिवेदी ने सरकार से पेट्रोलियम डीलर्स का कमीशन बढ़ाने की मांग की है। 

आलोक त्रिवेदी ने बताया कि 2017 के बाद से हमारा कमीशन नहीं बढ़ाया गया है जबकि महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशन सभी में बढ़ोतरी होती रहती है। हमारे सामने व्यवसाय चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है। 

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से हमें अधिक पूंजी लगानी पड़ रही है। एडवांस पेमेंट की बाध्यता और इनपुट लागत बढ़ने से पूंजी फंस रही है। कमीशन बढ़ाने के लिए एसोसिएशन ने कई बार मांग की लेकिन हर बार मांगों को अनसुना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed