लखनऊ। यूपी पुलिस ने आसान मुकाबल में एसआर क्लब को 5-0 से शिकस्त देते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। इसके अलावा स्प्रिंगडेल और मिडविंटर क्लब के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबारी पर समाप्त हुआ। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में सोमवार को पहला मुकाबला यूपी पुलिस और एसआर क्लब के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाए रखा। खेल के तीसरे ही मिनट में गौरव ने गोल करते हुए टीम का खाता खोला। 13वें मिनट में अमन सिंह के गोल की बदौलत पुलिस ने 2-0 से बढ़त बना ली। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में एसआर क्लब के खिलाड़ी गेंद पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करते रहे। हालांकि यूपी पुलिस टीम ने उनकी योजना को सफल नहीं होने दिया। इस हाफ में अमन ने 37वें, शिव ने 45वें और गौरव ने 47वें मिनट में गोल करते हुए अंतर को 5-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में स्प्रिंगडेल क्लब की भिड़ंत मिडविंटर क्लब से हुई। यह मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। खेल के दसवें मिनट में स्प्रिंगडेल के लिए नितिन ने साथी खिलाड़ी के पास पर खूबसूरत गोल किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद मिडविंटर क्लब ने हमलों की झड़ी लगा दी, लेकिन पहले हाफ में टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में मिडविंटर के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। खेल के 40वें मिनट में यश ने स्प्रिंगडेल की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया और टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। यह गोल निर्णायक साबित हुआ। इस तरह मुकाबला 1-1 से बराबर रहा।

लखनऊ फुटबॉल लीग में भिड़ती यूपी पुलिस की टीम (नीली ) व एस आर क्लब की टीम (पीली )