सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Ranks Number One Nationwide in Guaranteeing MSME Loans Govt Has Provided Guarantees Worth 1.28 Lakh Crore

UP News: एमएसएमई लोन की गारंटी लेने में यूपी देशभर में नंबर वन, सरकार ने ली 1.28 लाख करोड़ की गारंटी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

एमएसएमई लोन की गारंटी लेने में यूपी देशभर में नंबर वन है। गुजरात और महाराष्ट्र को मिलाकर भी ज्यादा रकम यहां ली गई। 1.28 लाख करोड़ की गारंटी सरकार ने ली है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

UP Ranks Number One Nationwide in Guaranteeing MSME Loans Govt Has Provided Guarantees Worth 1.28 Lakh Crore
एमएसएमई भारत - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

एमएसएमई को सुरक्षित कर्ज देने के लिए चल रही सीजीटीएमएसई (क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज) योजना के तहत देशभर में बैंकों द्वारा दी गई गारंटी राशि 31 दिसंबर 2025 तक करीब 12.38 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह रकम उन लोन का बीमा है, जिनमें डिफॉल्ट होने पर बैंकों को सुरक्षा मिलती है। इसमें उत्तर प्रदेश ने लगभग 19 लाख छोटी इकाइयों की गारंटी ली है जो महाराष्ट्र और गुजरात की संख्या को भी मिलकर ज्यादा है। इन उद्यमियों के द्वारा लिए गए करीब 1.28 लाख करोड़ रुपये की गारंटी सरकार ने ली है।

Trending Videos


एमएसएमई इकाइयों को लेकर बैंकों की दिसंबर तक की संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसके तहत देश में एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग सिस्टम तेजी से सुरक्षित लोन दे रहा है। औद्योगिक रूप से मजबूत राज्यों का इस योजना में दबदबा है। महाराष्ट्र सबसे आगे है, जबकि उत्तर प्रदेश गारंटी की संख्या के मामले में देश में शीर्ष पर रहते हुए कुल राशि में भी टॉप-5 में शामिल है।महाराष्ट्र और यूपी जैसे राज्य इसमें सबसे आगे हैं, जबकि यूपी के अंदर भी बड़े शहर आर्थिक गतिविधियों के कारण आगे निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमित राशि वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है

सीजीटीएमएसई के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बीमित राशि वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। यहां 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज सुरक्षित है। इसके बाद उत्तर प्रदेश (1.28 लाख करोड़ रुपये), गुजरात (1.04 लाख करोड़ रुपये), तमिलनाडु (92,604 करोड़ रुपये) और कर्नाटक (92,375 करोड़ रुपये) का स्थान है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि उत्तर प्रदेश में गारंटी की संख्या 18.26 लाख है, जो देश में सबसे अधिक है। इससे साफ है कि राज्य में छोटे-छोटे कर्ज की संख्या ज्यादा है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में अपेक्षाकृत बड़े लोन दिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में औसत प्रति गारंटी लोन 13.9 लाख रुपये है। जबकि उत्तर प्रदेश औसत प्रति गारंटी लोन 7 लाख रुपये है। महाराष्ट्र में बड़े और कैपिटल-इंटेंसिव बिजनेस है। यूपी में छोटे और रोजगार आधारित इकाइयां है।

इकाइयों की गारंटी लेने वाले देश के टॉप-5 राज्य

रैंक राज्य गारंटी संख्या
1 उत्तर प्रदेश 18,26,848
2 महाराष्ट्र 11,16,645
3 तमिलनाडु 10,15,248
4 कर्नाटक  9,49,311
5 गुजरात 6,18,423

इन शहरों में सबसे ज्यादा सुरक्षित है बैंक लोन

रैंक जिला  गारंटी संख्या बीमित राशि (करोड़)
1 लखनऊ 19,347 4,130
2 गौतम बुद्ध नगर 8,611 2,595
3 गाजियाबाद 9,730 2,102
4 कानपुर नगर 13,104 1,792
5 वाराणसी   14,296 1,228
6 आगरा 10,426  1,222
7 प्रयागराज 10,967 978
8 गोरखपुर 9,531 921
9 मेरठ   7,081 874
10 बरेली 8,103 851
                        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed