सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Several SP-BSP leaders and workers join Subhaspa, Rajbhar says Akhilesh Yadav is a leader with AC and PC

यूपी: सपा-बसपा के कई नेता-कार्यकर्ता सुभासपा में शामिल, राजभर बोले- एसी और पीसी वाले नेता है अखिलेश यादव

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 May 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Assembly elections: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का पार्टी बदलने का क्रम जारी है। रविवार को कई दलों के नेताओं ने सुभासपा ज्वाइन किया। 

UP: Several SP-BSP leaders and workers join Subhaspa, Rajbhar says Akhilesh Yadav is a leader with AC and PC
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति में दल-बदल का सिलसिला शुरू हो चुका है। रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सभी को सदस्यता दिलाई।



कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं आम आदमी पार्टी के नेता सुनील गौतम, समाजवादी पार्टी के संजय तिवारी और रवि विश्वकर्मा, घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अक्षय राजभर, समाजसेवी रामदेव वर्मा और महिला समाजसेवी विजय लक्ष्मी समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इसके अलावा बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर देहात, वाराणसी, संतकबीरनगर, रायबरेली, इटावा और अमेठी समेत कई जिलों से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सुभासपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो वाली तस्वीर पोस्ट करने पर दिया जवाब
इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी ऑटो चलाने वाली तस्वीर वायरल कर टिप्पणी करना सपा की संकीर्ण मानसिकता और गरीब विरोधी सोच को दर्शाता है। राजभर ने कहा कि वह मेहनतकश, मजदूर और संघर्षशील समाज से आते हैं और मेहनत करने में उन्हें गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन


अखिलेश एसी और पीसी वाले नेता
ओम प्रकाश ने कहा कि अखिलेश यादव एसी और पीसी वाले नेता हैं। उनका गरीब, मजदूर और पिछड़े समाज के संघर्षों से कोई लेना-देना नहीं है। जो लोग संघर्ष की जमीन से निकलकर आते हैं, वही समाज का दर्द समझ सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के कारण ओमप्रकाश राजभर को जातिवादी नेता साबित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सर्वसमाज के लोगों का बड़ी संख्या में सुभासपा से जुड़ना इसका करारा जवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed