{"_id":"69f1fe4af0ff68d13a0921c8","slug":"up-special-legislative-assembly-session-on-women-s-reservation-on-april-30-city-traffic-arrangements-will-be-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला आरक्षण पर विधान मंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला आरक्षण पर विधान मंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए डिटेल
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Legislature session: यूपी विधान मंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। यह एक दिन का सत्र है। सत्र को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव है।
यूपी विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
विधान मंडल के दूसरे सत्र को लेकर बृहस्पतिवार को ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। सुबह आठ बजे से डायवर्जन प्लान लागू होगा, जो कार्यक्रम की समाप्ति तक चलेगा। इमरजेंसी की स्थिति में स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos
- बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। ये लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधान भवन मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। ये यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जाएंगे।
- रॉयल होटल चौराहा से विधान भवन के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। ये कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जाएंगे। - डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट होकर जाएगा।
- लालबत्ती चौराहा की ओर से 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, सुभाष चौराहा, चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात राजभवन, हजरतगंज चौराहा, व विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। ये लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा, जी 20 चौराहा, कमता तिराहा होकर या कैंट से केकेसी तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, कैसरबाग चौराहा की ओर से जा सकेंगे।
गोमती नगर की ओर भी होगा बदलाव
- गोमतीनगर की ओर से कैंट, चारबाग, आलमबाग, चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, राजभवन, हजरतगंज चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह समतामूलक चौराहा से ग्रीन काॅरिडोर होकर डालीगंज चौराहा होते हुए जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहा की ओर से चारबाग, चौक, कैसरबाग की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह सुशीला स्मृतिका ग्रीन कारिडोर चौराहा होकर जा सकेगा। - परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा की ओर से गोमतीनगर, कैंट, अर्जुनगंज बाजार, तेलीबाग, आलमबाग, कानपुर रोड की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह सुभाष चौराहा से ग्रीन काॅरिडोर होकर जा सकेगा।
- तेलीबाग, बंगलाबाजार से गोमतीनगर, महानगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, हजतरगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह कटाईपुल चौराहा, दिलकुशा चौराहा, जी-20 चौराहा होकर जा सकेगा।
- लालबाग चौराहा से महानगर, गोमतीनगर, कैंट की ओर जाने वाला सामान्य यातायात कैपिटल तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, अल्का तिराहा, ग्रीन कारिडोर होकर जा सकेगा।
- सत्र के दौरान दौरान पार्क रोड का वनवे निरस्त रहेगा।
