{"_id":"69f21543b823bd864c052ba0","slug":"up-storm-and-rain-throw-capital-s-infrastructure-into-chaos-100-poles-and-wires-snapped-power-outage-resid-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी में आंधी-पानी से व्यवस्था हुई बेपटरी, 100 खंभे और तार टूटे, बिजली गुल; पानी तक को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी में आंधी-पानी से व्यवस्था हुई बेपटरी, 100 खंभे और तार टूटे, बिजली गुल; पानी तक को तरसे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। करीब 100 खंभे और तार टूटने से 400 गांवों व कस्बों में कई घंटे बिजली गुल रही। पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे लोगों को पानी और जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
आंधी-पानी से परेशान हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में बुधवार को आंधी-पानी के चलते शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसकी वजह मोहनलालगंज से माल और सरोजनीनगर से हरौनी तक 100 खंभे और लाइनों के तार टूट गए हैं।
Trending Videos
हालांकि, शहर में आंधी के रफ्तार पकड़ने से पहले ही उपकेंद्रों से बिजली को बंद कर दिया गया था। मगर, 400 गांवों व कस्बे की बिजली व्यवस्था लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण तीन से सात घंटे तक बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन एसके सिंह के मुताबिक मोहनलालगंज क्षेत्र में बिजली लाइनों पर इस कदर पेड़ गिरे, कि 50 खंभे, तार व इंशुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण मोहनलालगंज न्यू, ओल्ड, निगोहा सहित आठ उपकेंद्र ठप हो गए। इससे मोहनलालगंज, सिसेण्डी, जबरौली सहित 100 की बिजली शाम तक ठप रही।
