{"_id":"6a7446fad1011b64820d1bb2","slug":"up-thatched-hut-collapses-during-heavy-rain-in-lucknow-watchman-s-entire-family-trapped-class-11-student-di-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में तेज बारिश में फूस की झोपड़ी ढही, चौकीदार का पूरा परिवार दबा; 11वीं की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में तेज बारिश में फूस की झोपड़ी ढही, चौकीदार का पूरा परिवार दबा; 11वीं की छात्रा की मौत
Thu, 06 Aug 2026 02:06 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:06 PM IST
सार
लखनऊ के मोहनलालगंज में तेज बारिश के दौरान फूस की झोपड़ी गिरने से चौकीदार का परिवार मलबे में दब गया। हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हुई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोहनलालगंज में झोपड़ी गिरने से एक युवती की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज में बुधवार रात हुई तेज बारिश ने गदियाना गांव में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। फूस की झोपड़ी ढहने से थाने के चौकीदार का परिवार मलबे में दब गया। हादसे में उनकी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन
गदियाना गांव निवासी और स्थानीय थाने में चौकीदार के रूप में कार्यरत गोकुल प्रसाद बुधवार रात अपने परिवार के साथ फूस की झोपड़ी में थे। लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक झोपड़ी भरभराकर गिर गई, जिससे गोकुल प्रसाद, उनकी पत्नी बिन्दादेई और बेटी रिंकी मलबे में दब गए। बिन्दादेई किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहीं, जबकि गोकुल और उनकी बेटी मलबे में फंस गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने रिंकी को तत्काल इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रिंकी कक्षा 11 की छात्रा थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।