{"_id":"6a15b1c17ad15e0198094d65","slug":"up-the-state-may-soon-get-a-permanent-dgp-the-selection-process-has-been-completed-on-the-supreme-court-s-in-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश को जल्द मिल सकता है स्थायी डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चयन प्रक्रिया हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश को जल्द मिल सकता है स्थायी डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चयन प्रक्रिया हुई पूरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 26 May 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार
UP DGP: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपी में स्थायी डीजीपी चुनने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया था।
प्रदेश को मिल सकता है स्थायी डीजीपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में स्थायी डीजीपी के चयन के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अधिकारियों के साथ मंथन हुआ। बैठक में मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने भी हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक बैठक में वरिष्ठता के आधार पर तीन अधिकारियों का पैनल बनाकर राज्य सरकार को भेजने पर सहमति बनी है।
Trending Videos
आयोग द्वारा राज्य सरकार को पैनल भेजने के बाद तीनों अधिकारियों की विजिलेंस जांच रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा तलब की जाएगी। तत्पश्चात, इनमें से किसी एक का चयन होगा। पैनल में शामिल नामों पर विचार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपयुक्तता के आधार पर स्थायी डीजीपी का चयन करेंगे। बता दें कि प्रदेश में डीजी रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का नाम वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर है। माना जा रहा है कि वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को ही राज्य सरकार स्थायी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह बीते वर्ष 31 मई को डीजीपी प्रशांत कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए थे। उनके पास डीजी विजिलेंस के पद की जिम्मेदारी भी है। बता दें कि मुकुल गोयल को डीजीपी के पद से हटाने के बाद से प्रदेश में लगातार कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों में इस चलन पर कड़ी आपत्ति की थी और उनको स्थायी डीजीपी की तैनाती करने का आदेश दिया था। प्रदेश सरकार ने डीजीपी की तैनाती के लिए एक नियमावली भी बनाई थी लेकिन कोर्ट के रुख को देखते हुए उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।