{"_id":"69ac224228c25f79750717e4","slug":"up-trouble-in-helicopter-of-deputy-cm-keshav-maurya-going-to-kaushambi-makes-emergency-landing-at-amausi-air-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Keshav Maurya helicopter malfunctions: लामार्ट के ग्राउंड से शनिवार सुबह कौशांबी के लिए उड़ान भरने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी की आशंका हुई।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
लामार्ट के ग्राउंड से शनिवार सुबह कौशांबी के लिए उड़ान भरने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी की आशंका हुई। आनन-फानन अमौसी एयरपोर्ट पर एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर के उतरते ही उसमें धुंआ भर गया। विमान में उपमुख्यमंत्री सहित छह लोग थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दूसरे हेलीकॉप्टर से वह कौशांबी गए। उनके हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच चल रही है।
मामला शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हेलीकॉप्टर से कौशांबी में चल रहे सरस महोत्सव के उद्घाटन के लिए जाना था। सुबह पौने ग्यारह बजे लखनऊ के लामार्ट ग्राउंड से उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। रवाना होने के बाद हेलीकॉप्टर अभी बछरांवा के आसपास ही पहुंचा था कि उसका डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। पायलट ने तत्काल अमौसी एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को हेलीकॉप्टर में आई गड़बड़ी की सूचना दी। साथ ही इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
इसके बाद जब एटीसी ने अनुमति दी तो पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। लैंडिंग तक हेलीकॉप्टर में काफी धुआं भर गया था। हेलीकॉप्टर में केशव प्रसाद मौर्य सहित छह लोग थे।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही अग्निशमन व एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थीं। सूत्र बताते हैं कि शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि हेलीकॉप्टर के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी थी। फिलहाल जांच चल रही है। पूरी होने के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी। कुछ देर बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी रवाना हुए।
Trending Videos